Prisoners Rape Woman in Jail Van: अस्पताल ले जाई जा रही थी महिला कैदी, जेल वैन में ही 2 अन्य कैदियों ने किया रेप, केस दर्ज

Estimated read time 1 min read

Prisoners Rape Woman in Jail Van: हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के लिए अस्पताल ले जाई जा रही महिला कैदी से जेल वैन में मौजूद दो अन्य कैदियों ने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुतातबिक, रोहतक स्थित स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में इलाज के लिए ले जाई गई महिला कैदी से वाहन में ही 2 अन्य कैदियों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म गया

हरियाणा से सामने आई एक चौंकाने वाली वारदात में इलाज के लिए अस्पताल ले जाई जा रही महिला कैदी के साथ जेल वैन में ही मौजूद दो अन्य कैदियों ने रेप (Prisoners Rape Woman in Jail Van) की घटना को अंजाम दे दिया।

Prisoners Rape Woman in Jail Van
Prisoners Rape Woman in Jail Van

जींद: हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के लिए अस्पताल ले जाई जा रही महिला कैदी से जेल वैन में मौजूद दो अन्य कैदियों ने रेप की वारदात (Prisoners Rape Woman in Jail Van) को अंजाम दे दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुतातबिक, रोहतक स्थित स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में इलाज के लिए ले जाई गई महिला कैदी से वाहन में ही 2 अन्य कैदियों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म गया। बता दें कि यह मामला फरवरी का है और इस बारे में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी।

कनाडा में हुई इतिहास की सबसे दुस्साहसिक डकैती, पुलिस ने किए सबूत जब्त

ड्रग स्मगलिंग केस में सजा काट रही है महिला कैदी

Prisoners Rape Woman in Jail Van: पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात जींद के सिविल लाइन थाना में ‘जीरो FIR’ दर्ज कर मामले को जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेज दिया गया है क्योंकि घटना वहां की है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मामले में सजा काट रही महिला कैदी ने तहरीर दी है कि उसका इलाज PGI, रोहतक में चल रहा है और 20 फरवरी को उसे कैदी वाहन से वहां ले जाया गया था। महिला द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, गाड़ी में उसके साथ मनीष और सतीश नामक दो अन्य कैदी थे।

‘कोल्ड ड्रिंप में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था’

Prisoners Rape Woman in Jail Van: महिला ने आरोप लगाया कि PGI अस्पताल में जब सुरक्षाकर्मी जेल वैन खड़ी कर कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे थे, तभी दोनों साथी कैदियों ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद मनीष और सतीश ने उसके साथ रेप किया। सिविल लाइन थाना के प्रभारी सुखबीर ने गुरुवार को बताया कि महिला कैदी की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल PGI रोहतक होने की वजह से ‘जीरो FIR’ दर्ज की गई और जांच के लिए मामले को रोहतक पुलिस को भेज दिया गया।

देशदुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्मकर्मपाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Social Awaj News ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Social Awaj फेसबुकपेज लाइक करें

You May Also Like

More From Author